नई दिल्ली। नूपुर शर्मा की हत्या के इरादे से भारत में घुसे एक पाकिस्तानी को आईबी और बीएसएफ की जॉइंट टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रिजवान है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के श्रीगंगानगर से हुई है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे हिंदूमलकोट सीमा चौकी के पास से पकड़ा गया था। गश्त कर रही टीम को वह संदिग्ध हालत में मिला। बीएसएफ ने उसके पास से 11 इंच लंबा चाकू, कुछ धार्मिक किताबें, कपड़े, भोजन और रेत बरामद की।
अशरफ के भारत में घुसने के पीछे की मंशा बेहद खतरनाक थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएफ की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह घुसपैठिया बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा की हत्या करना चाहता था। पैगम्बर मोहम्मद को लेकर नूपुर शर्मा द्वारा दिये गये बयान से अशरफ आहत था।
यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि भारत में घुसने के बाद अशरफ श्रीगंगानगर से अजमेर दरगाह जाना चाहता था। यहां चादर चढ़ाने के बाद उसने नूपुर शर्मा की हत्या का प्लान बनाया था। 8वीं क्लास तक पढ़ा अशरफ उर्दू, पंजाबी और हिंदी भाषा जानता है।




