Uttar Pradesh

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले चार लोग गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

लखनऊ। उप्र की राजधानी लखनऊ में हाल ही में खुले लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के आरोपी चार लोगों को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस मॉल में नमाज पढ़ने वाले अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जनता के आवागमन को रोकने के लिए अनावश्यक रूप से टिप्प्णी और प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ प्रशासन को इस पर मामले पर पूरी गंभीरता दिखानी चाहिए और ऐसे लोगों से सख्ती से निपटना चाहिए।

बता दें कि बीते दिनों लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद ये शॉपिंग मॉल विवादों आ गया। इसकी प्रतिक्रिया में कुछ हिंदूवादी संगठनों ने भी हनुमान चालीसा पढ़ी थी। मॉल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH