इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चेतावनी दी कि उनका देश श्रीलंका जैसी स्थिति से दूर नहीं है और लोग जल्द ही सरकार में बैठे माफियाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चेतावनी दी कि उनका देश श्रीलंका जैसी स्थिति से दूर नहीं है और लोग जल्द ही सरकार में बैठे माफियाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।
लाहौर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर यह खरीद-फरोख्त और हमारे लोगों को खरीदने के लिए पैसे का इस्तेमाल बंद नहीं होता है तो मैं चेतावनी दे रहा हूं कि पाकिस्तान अगला श्रीलंका बन जाएगा। आगे क्या होता है, इसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं रहूंगा।’ इमरान ने साथ ही कहा कि सरकार को बेदखल करने की विदेशी साजिश अब इतनी आगे बढ़ चुकी है कि देश में गृहयुद्ध तक करवा सकती है। बता दें कि पंजाब में 20 सीटों पर हुए उपचुनाव में इमरान की पार्टी को बड़ी जीत मिली है और इसीलिए उन्हें धांधली का डर सता रहा है।
इमरान खान की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए अहम चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों में PTI के उम्मीदवार के पास स्पष्ट बहुमत है लेकिन ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि बाकी की पार्टियों के सदस्य लापता हो गए हैं और बड़े पैमाने पर उनकी खरीद-फरोख्त हो रही है। इमरान खान ने इसे पंजाब में ‘जनादेश की चोरी’ करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘सभी जानते हैं कि हमारी पार्टी के उम्मीदवार चौधरी परवेज इलाही के पास पूर्ण बहुमत है। अगर जनादेश को चोरी के पैसे से खरीदा जाता है, तो इसके बाद जो होगा उसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं रहूंगा।’




