National

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को किया रवाना, स्कूटी पर दिखीं स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज सुबह लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।इस रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस रैली का वीडियो भी जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि स्मृती ईरानी अपनी स्कूटी पर तिरंगा लहराते सबसे आगे दिख रही हैं।

इसके अलावा इस रैली में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी दिखीं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा था कि संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से इस रैली में शामिल होने का आग्रह किया था।

तिरंगा रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। देश भर में बीजेपी के कई नेता और इस यात्रा में भाग लें रहे हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH