Sports

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड, नीरज चोपड़ा से भी दूर फेंका भाला

नई दिल्ली। बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के अरशद नदीम 90 मीटर दूर भाला फेंककर इतिहास रच दिया। ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा भी आजतक इतनी दूर भाला नहीं फेंक पाए हैं।

पिछले 56 साल में कॉमनवेल्थ गेम्स के एथलेटिक्स इवेंट में भी पाकिस्तान का पहला पदक है। नीरज चोपड़ा इंजरी के चलते इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए। उनकी गैरमौजूदगी में वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स के गोल्ड जीतने की उम्मीद थी। एंडरसन पीटर्स 88.64 मीटर दूर जैवलिन थ्रो कर गोल्ड मेडल पोजीशन पर थे लेकिन अरशद ने अपने पांचवें प्रयास में 90.18 मीटर भाला फेंका और गोल्ड जीत लिया. एंडरसन पीटर्स को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। इस स्पर्धा का ब्रॉन्ज केन्या के येगो को मिला. उन्होंने 85.70 मीटर जैवलिन थ्रो किया।

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 87.58 मीटर पर जैवलिन थ्रो कर गोल्ड जीता था। इससे पहले वह कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडलिस्ट रहे लेकिन कभी उनका थ्रो 90 मीटर के पार नहीं पहुंच पाया। नीरज का पर्सनल बेस्ट 89.94 मीटर है जो उन्होंने स्टोकहोम डायमंड लीग में इसी साल हासिल किया था।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH