National

महाराष्ट्र: शिंदे कैबिनेट का विस्तार कल, एक दर्जन विधायक बन सकते हैं मंत्री

मुंबई। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार कल हो सकता है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि मंगलवार को राज्य सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। इस दौरान करीब एक दर्जन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सबसे अहम गृह मंत्रालय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के खाते में जा सकता है।

महाराष्ट्र की इस नई सरकार के 15 संभावित मंत्रियों की एक सूची भी सामने आई है। हालांकि अभी तक किसी के भी द्वारा पुष्टि नहीं कई है।सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार में कुल 12 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें से सात बीजेपी से तो पांच शिंदे खेमे के विधायक शामिल होंगे। प्रमुख चेहरों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार का नाम भी शामिल है। वहीं, शिंदे समूह से गुलाबराव पाटिल और दादा भुसे को भी लिस्ट में जगह दी गई है।

एकनाथ शिंदे के पास सबसे बड़ी चुनौती बागी विधायकों को संतुष्ट करने की है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, दादा भुसे, उदय सामंत, दीपक केसरकर, शंभू राज देसाई, संदीपन भुमरे, संजय शिरसाठे और गुलाबराव पाटिल को मंत्री बनाने की तैयारी चल रही है। बीजेपी की तरफ से चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर, आरके विखे पाटिल, रवि चव्हाण, बबनराव लोणीकार और नितेश राणे शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा निर्दलीय बच्चू काडू और रवि राणा में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH