नई दिल्ली। फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राजू को जिम में एक्ससरसाइज के दौरान सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू और PRO ने राजू को हार्ट अटैक आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इस दौरान ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर पड़े थे। इसके बाद तुरंत राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें दो बार सीपीआर दिया और वो रिवाइव कर गए। फिलहाल कॉमेडियन इमरजेंसी में ही हैं और एमरजेंसी की टीम उनका देखरेख कर रही है।
कॉमेडियन के पीआरओ अजीत सक्सेना ने बताया कि राजू श्रीवास्तव पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं।




