EntertainmentTop NewsUttar Pradesh

राजू की हालत फिर गंभीर, ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंचा, प्रार्थना का दौर जारी

लखनऊ। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत फिर बिगड़ गई है। राजू 10 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। राजू का ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंच गया है। राजू के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने कहा कि हम सब अब भगवान के भरोसे हैं। वो ही अब कोई करिश्मा कर सकते हैं।

राजू श्रीवास्तव के फैंस की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रत्येक दिन कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट जारी किया जाता है। 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव जिम में वर्कआउट करने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

उनके भाई ने बताया था कि राजू श्रीवास्तव बुधवार सुबह वर्कआउट सकते समय ट्रेडमिल पर अचानक गिर गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया। नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वे अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। हर कोई राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहा है।

राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते हैं। वह उनके बिग फैन हैं, ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद उनके परिवार ने बिग-बी से कहा कि जो मैसेज उन्होंने राजू के लिए लिखकर भेजे हैं, वह उन्हें रिकॉर्ड करके भेजें ताकि राजू को सुनाए जा सकें। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए तुरंत अपने अंदाज में कई संदेश रिकॉर्ड करके भेजे हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH