नई दिल्ली। अगर आप भी अपनी बाइक के कम माइलेज से परेशान हैं तो भारत की इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरर iVOOMi Energy की इस बाइक को ट्राई कर सकते हैं जो एक चार्ज में 200 किमी तक जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को JeetX नाम दिया गया है। कंपनी ने इस मॉडल को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें JeetX और JeetX180 शामिल हैं। JeetX की भारत में कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि प्रीमियम मॉडल JeetX180 इलेक्ट्रिक मॉडल 1.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर में मल्टिपल राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसमें रविर्स गियर भी है। इस ई-स्कूटर को डुअल रिमूवेबल बैटरी के साथ लाया गया है। कंपनी का दावा है कि JeetX वेरिएंट ईको मोड में 100 किमी. और राइडर मोड में 90 किमी. तक का सफर कर सकता है. इसी तरह JeetX180 वेरिएंट ईको मोड में 200 किमी. और स्पोर्ट्स मोड में 180 किमी. तक का सफर कर पाएगा।
JeetX स्कूटर में डिस्क ब्रेक और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिए गए हैं। इसके अलावा फीचर्स की लिस्ट में एक टचलेस फुटरेस्ट शामिल है, जिसे आपके पैरों से ही बाहर निकाल सकते हैं। इसमें एक नियो-रेट्रो डिज़ाइन मिलता है और 4 कलर ऑप्शन- स्कारलेट रेड, इंक ब्लू, पॉश व्हाइट और स्पेस ग्रे ऑफर किए जाते हैं।




