नई दिल्ली। India vs Pakistan के महामुकबले का इंतज़ार सिर्फ भारत या पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन्स की नज़र इस महामुकबले पर होती है। हालाँकि उन फैंस की इंतज़ार की घड़ियाँ ख़त्म होने में अब ज्यादा देर नहीं बची है क्योंकि India vs Pakistan का ये महामुकबला Asia Cup 2022 के टूर्नामेंट में 28 अगस्त को खेला जाना है। यह मुकाबला दर्शकों के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए भी रोमांच से भरा होने वाला है क्योंकि दोनों टीमें काफी समय बाद एक दूसरे के सामने होंगी।
दोनों टीमों के पूर्व क्रिकेटर्स के कुछ रोचक किस्से
ऐसा ही एक किस्सा 1986 के दौरान हुआ था इसमें 18 अप्रैल को शाहजहां में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मैच खेला जा रहा था,इस टूर्नामेंट का ये पहला सीजन था जिसमें Pakistan टीम ने भारत को 1 विकेट से मात दी थी। ये वही मैच है जिसमे अंतिम बॉल पर पाकिस्तान को जीत दर्ज करने के लिए मात्र 4 रनों की आवश्यकता थी और जावेद मियांदाद ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी थी, तब से ये मैच क्रिकेट इतिहास के कुछ यादगार मैचों में गिना जाने वाला मैच हो गया।
लगातार रो रहे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी
इसी मैच से जुड़ा एक किस्सा पाकिस्तान के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज Wasim Akram ने शेयर करते हुए बताया है कि, इस मैच के अंतिम ओवर में टीम इंडिया हम पर हावी थी, उस वक्त पाकिस्तान के दो खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बैठकर जमकर रो रहे थे। इसके अलावा वसीम अकरम ने ये भी बताया की, ”मुझे आज भी याद है कि मैं उस मैच में रनआउट हो गया था, तौसीफ अहमद ने तुरंत सिंगल रन ले लिया और मियांदाद ने ऐसा कर दिया। मैं तब यंग प्लेयर था और मेरे साथ जाकिर खान और मोहसिन कमाल भी युवा ही थे। वह उस मैच में नहीं खेल रहे थे, लेकिन वे बगैर रुके लगातार रोए जा रहे थे। मैंने उनसे कहा कि तुम रो क्यों रहे हो भाई?”




