Uttar Pradesh

सीएम ने नगर निगम की 76 नई डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में नगर निगम की 76 नई डोर टू डोर कूड़ा गाडि़यों, एक मोबाइल काम्पेक्टर और रोड स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे जहां मेरठ की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था में सुधार आएगा, वहीं शहर के कचरा युक्त अभियान को गति मिलेगी।

सुबह 10:50 पुलिस लाइंस पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर मेरठ पुलिस लाइंस सुबह 10:50 बजे पहुंचा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी परिसर में बने मंच पर पहुंचे और नगर निगम की 76 नई कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वह समीक्षा बैठक में शामिल होने कमिश्नर ऑफिस चले गये। इस दौरान उनके साथ औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री दिनेश खटिक, राज्यमंत्री बृजेश सिंह और ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, महापौर सुनीता वर्मा भी मंच पर मौजूद रहीं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH