लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद एक युवक की छेड़खानी से परेशान होकर 17 साल की नाबालिग छात्रा ने तेज़ाब पी लिया। तेज़ाब पीते ही छात्रा बुरी तरह तड़पने लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी युवक उनकी बेटी को कॉलेज जाने के दौरान छेड़ता था। जिससे परेशान होकर उसने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया था। पीड़िता पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, लेकिन पुलिस ने अब जाकर एफआईआर दर्ज की है।
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, हमने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
=>
=>
loading...




