City NewsRegional

नाराज बीवी को घर वापस लाने के लिए तांत्रिक से ली मदद, काम न पूरा होने पर उसे ही मार डाला

ओडिशा। ओडिशा के जाजपुर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने तांत्रिक की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह अपने वादे के मुताबिक उसकी पत्नी को वापस नहीं ला पाया। शांतनु बेहरा जाजपुर जिले के सुकिंडा थाना इलाके के बांधगांव में रहता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शांतनु बेहरा और उसकी पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था, इसलिए वह अपने माता-पिता के घर अपने बच्चों को लेकर चली गई थी।

पुलिस ने बताया शांतनु ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए तांत्रिक की मदद मांगी थी। आरोपी ने तांत्रिक को बताया कि उसकी पत्नी कई महीनों से बच्चों को साथ लेकर अपने मायके चली गई है, उसे वापस लेकर आना है। तांत्रिक ने इसके लिए आरोपी की मदद का आश्वासन दिया। उसने अपनी पत्नी को घर वापस लेन के लिए तांत्रिक को 5000 रूपए भी दिए थे।

शुक्रवार की दोपहर को जब बहरा तांत्रिक के यहां आया तो उसकी कहासुनी हो गई। दरअसल बेहरा ने उससे कहा कि तुम मेरा काम नहीं कर पाए, इसलिए मेरा पैसा वापस करो। इसके बाद दोनों में खूब बहस हुई। बहस के वक़्त बहरा ने तांत्रिक बाबर पर एक धारदार हतियार से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद बेहरा ने हथियार के साथ पुलिस के सामने आत्मासमर्पण कर दिया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH