Sports

जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, मिला आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवार्ड

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सिकंदर रजा इतिहास रच दिया है। रजा को आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के अवार्ड से नवाजा गया है। आईसीसी का ये अवार्ड पाने वो जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रजा ने इस अवार्ड को जीतने के लिए क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों को हराया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर और इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को हारते हुए यह अवार्ड जीता है। सिकंदर रजा अपने करियर के बेस्ट फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है।

आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवार्ड जीतने के बाद सिकंदर रजा ने कहा कि “आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड जीतकर मैं काफी ज्यादा सम्मानित महसूस कर रहा हूं और यह अवार्ड जीतने वाला जिम्बाब्वे का पहला खिलाड़ी बनना मेरे लिए गर्व की बात है।

उन्होंने आगे कहा कि “मैं उन सभी लोगो का धन्यवाद करना चाहता हूं जो मेरे साथ पिछले तीन से चार महीने से ड्रेसिंग रूम शेयर कर रहे हैं। इन लोगो के बिना यह अवार्ड जीतना संभव नहीं था और अपने सभी प्रशंसकों के समर्थन के लिए मैं आभारी हूं।”

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH