NationalTop News

एनआईए की बड़ी कार्रवाई, PFI का दिल्ली हेड गिरफ्तार, 10 राज्यों में छापेमारी

नई दिल्ली। देशभर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ चल रही एनआईए की छापेमारी के बीच जांच एजेंसी ने दिल्ली में पीएफआई दिल्ली के हेड परवेज आलम को गिरफ्तार किया है। आतंकी कनेक्शन को लेकर जांच एजंसियों के रडार पर आई एजेंसी के 3 एजेंट को दिल्ली में पकड़ा गया है।

नोएडा में भी एटीएस और एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। इस बीच दिल्ली में एनआईए के दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देश के कई हिस्सों में छापेमारी के खिलाफ संगठन के सदस्य सड़कों पर विरोध जताने उतर गए हैं।

बता दें एनआईए और ईडी ने आज गुरुवार सुबह 10 राज्यों में आतंकी वित्त पोषण में कथित तौर पर शामिल संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एनआईए और ईडी ने आतंकियों का समर्थन करने के आरोप में PFI के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी मुख्यत: दक्षिण भारत में की जा रही है और एनआईए ने इसे ‘अब तक का सबसे बड़ा जांच अभियान’ करार दिया है। एनआईए ने कहा कि आतंकवदियों को कथित तौर पर धन मुहैया कराने, उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने और लोगों को प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ने के लिए बरगलाने में शामिल व्यक्तियों के परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं।

दूसरी ओर PFI ने एक बयान जारी कर कहा PFI के राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और स्थानीय नेताओं के घरों पर छापेमारी की जा रही है। राज्य समिति कार्यालय पर भी छापे मारे जा रहे हैं। हम विरोध की आवाज को दबाने के लिए फासीवादी शासन द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किए जाने का कड़ा विरोध करते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH