Top NewsUttar Pradesh

कानपुर हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान, मृतकों के परिजनों को दो लाख का आर्थिक सहायता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर जिले में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने हादसे में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने
वरिष्ठ मंत्री राकेश सचान और अजीत पाल को मौक़े पर जाकर राहत कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पचास हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH