NationalTop News

भैसों के झुंड से टकराने के बाद दोबारा चकाचक हुई वंदे भारत, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन

नई दिल्ली। भैंसों के टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस को दोबारा ठीक कर दिया गया है। ट्रैक पर भैंसों के टकराने के बाद वंदे भारत का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे मुंबई सेंट्रल कोचिंग केयर सेंटर में ठीक किया गया है।

वंदे भारत और रेलवे इंजीनियर सुपरवाइजर और काम करने वाले लोगों ने इसे मिलकर ठीक किया है। इसके अगले हिस्से को फिर से जोड़ दिया गया है। अब ये ट्रेन फिर से अहमदाबाद और मुंबई ट्रैक पर दौड़ेगी। दरअसल हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार सुबह 11:18 बजे हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास भैंसों के झुंड से टकरा गई थी। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के लिए आ रही थी। हादसे में वंदे भारत ट्रेन के फ्रंट का हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया।

रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद ट्रेन को करीब 20 मिनट रुकना पड़ा था। फिलहाल ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया है। इस वंदे भारत ट्रेन को 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन 180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH