नई दिल्ली। चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीई ने इस बात की जानकरी फैंस के ट्वीट करके दी हैं। आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच इस टी20 सीरीज के बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है।
गौरतलब है कि बुमराह सितंबर 2022 से ही क्रिकेट से दूर चल रहे थे। वह चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे और बेंगलुरू स्थिति एनसीए में अपने रिहैब प्रक्रिया पर काम कर रहे थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और जल्दी ही टीम से जुड़ेंगे।
जसप्रीत बुमराह चोट के चलते एशिया कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। इन टूर्नामेंट में टीम को जसप्रीत बुमराह की कमी काफी खली भी थी। जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.




