City NewsRegionalTop NewsUttar Pradesh

जान ले रही सर्दी, कानपुर में 24 घंटों में हार्ट अटैक से 22 की मौत

कानपुर। उप्र के कानपुर में सर्दी ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पारा लगातार नए नए रिकॉर्ड बना रहा है। ऐसे में लोगों की मुश्किल काफी ज्यादा बढ़ गई है। बढ़ती ठंड अब जानलेवा भी होती जा रही है क्योंकि हार्टअटैक और ब्रेन स्ट्रोक से मरने वालों का आंकड़ा रोज-रोज बढ़ता जा रहा है।

कानपुर के लक्ष्मीपति सिंघानिया हृदय संस्थान ने पिछले 24 घंटों का जो आंकड़ा जारी किया है, उसमें 7 लोगों की मौत हार्ट अटैक से बताई गई है, जिनका इलाज हृदय रोग संस्थान में चल रहा था। जबकि 15 ऐसे लोग हैं जो हृदय रोग संस्थान पहुंचने से पहले ही काल के गाल में समा गए। हृदय रोग संस्थान ने जो आंकड़े आज जारी किए हैं उसके मुताबिक कुल 22 लोगों की मौत हुई है। कार्डियोलॉजी में 723 लोगों का इलाज चल रहा है।

कानपुर का कार्डियोलॉजी अस्पताल आसपास के जिलों में हृदय रोग का बेहतरीन अस्पताल है। ठंड की वजह से यहां पर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कार्डियोलॉजी संस्थान ने जो आंकड़े जारी किए है उसके मुताबिक कानपुर में हार्ट अटैक से ज्यादा लोगों की मौतें सामने आई हैं। हृदय रोग संस्थान के डायरेक्टर विनय कृष्णा की माने तो इस वक्त बुजुर्गों को बहुत ज्यादा एहतियात की जरूरत है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH