Top NewsUttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन कर बाबा का लिया आशीर्वाद

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग का षोडषोपचार विधि से दर्शन-पूजन किया। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद अबतक 93 बार विश्वनाथ दरबार में मत्था टेक चुके हैं।

उन्होंने इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का अवलोकन किया और दुनियाभर से आने वाले आस्थावान सनातनधर्मियों के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम योगी 13 जनवरी को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास के शुभारंभ कार्यक्रम से पहले विश्वनाथ धाम पहुंचे।

गंगा विलास क्रूज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा गंगा पार रेती में बनाये गये टेंट सिटी के उद्घाटन समारोह में भी सीएम योगी वाराणसी के रविदास घाट से शामिल होंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH