Sports

सरफराज खान का टीम में चयन न होने पर भड़के सुनील गावस्कर, बोले- उसके साथ हो रहा अन्याय

नई दिल्ली। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान का टीम इंडिया में चयन नहीं होने से टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भड़क गए हैं। सुनील गावस्कर ने कहा है कि किसी प्लेयर के साथ इससे बड़ा अन्याय नहीं हो सकता कि वो प्लेयर अपने करियर के टॉप फॉर्म से गुजर रहा हो और फिर भी उसे मौके नहीं मिले।

सुनील गावस्कर की माने तो सरफराज खान को टीम इंडिया में शामिल न करने के पीछे अगर वजन या फिटनेस कोई रोड़ा है तो इसे सिर्फ बहानेबाजी ही समझी जाए। भारत के लिए 34 टेस्ट शतक बनाने वाले गावस्कर ने कहा, ‘यदि आप केवल दुबले-पतले लोगों की तलाश कर रहे हैं तो एक फैशन शो में जा सकते हैं और वहां कुछ मॉडल्स के हाथों में बल्ला और गेंद देकर सीखा सकते हैं। क्रिकेट इस तरह नहीं चलता। आपके पास सभी शेप और साइज के क्रिकेटर हैं। उसकी शारीरिक बनावट पर मत जाइए। रन देखिए, रिकॉर्ड्स देखिए। जब वह शतक बनाता है तो वह मैदान से बाहर नहीं रहता है। अगर कोई फिट हैं तभी ऐसा प्रदर्शन कर पा रहा है।’

गावस्कर की टिप्पणी सरफराज के रणजी ट्रॉफी 2023 एडिशन में अपना तीसरा शतक लगाने के कुछ दिन बाद आई है। बल्लेबाज ने अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ अपनी पहली पारी में अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली मुंबई को 293 रन पर रोक दिया। महान क्रिकेटर गावस्कर ने भी कहा कि यो-यो टेस्ट कभी भी चयन का एकमात्र मापदंड नहीं हो सकता।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH