अमृतसर। भाजपा सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने अपने ऊपर पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों के लिए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहरा दिया है, जिसे लेकर के कांग्रेस पार्टी भी उन पर हमलावर हो गई हैl रोहतक विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि बृजभूषण शरण अपने आप को फंसता देख बेवजह सांसद दीपेंद्र हुड्डा का नाम ले रहे हैं l जबकि सांसद दीपेंद्र हुड्डा तो खिलाड़ियों को न्याय दिलवाने के लिए उनके साथ खड़े हुए हैं l लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार सांसद बृजभूषण शरण को बचाने का प्रयास कर रही हैl
भारत भूषण बतरा ने कहा कि बृजभूषण शरण पर गंभीर आरोप खिलाड़ियों ने लगाए हैं और यह खिलाड़ी जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हुए हैं l जिसमें ज्यादातर खिलाड़ी हरियाणा से हैं तो राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा उन्हें न्याय दिलवाने के लिए उन खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे हैं। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण अपने आप को फंसता देख कर बेवजह ही सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम ले रहे हैं l इस तरह के आरोप लगाने की वजह बृजभूषण शरण को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और सरकार को भी उन्हें पद से हटाकर मामले की जांच करनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है l




