नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने सोमवार को उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। ये क्रिकेटर बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती में भी शामिल हुए। उन्होंने विधिविधान के साथ बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए दिखाई दिए। इस मौके पर उन्हेंने अपने साथी ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेटर सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और उसके बाद महाकाल का पंचामृत पूजन किया। यहां पहुंचने वाले क्रिकेटरों में सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं। बताया गया है कि यहां इन क्रिकेटरों ने पूजा और अनुष्ठान करने के साथ अपने साथी क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी की है।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेटर सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और उसके बाद महाकाल का पंचामृत पूजन किया।




