Regional

बिहार में फिर जहरीली शराब का तांडव, 8 की मौत, 6 की आंखों की रोशनी गई

पटना। बिहार में जहरीली शराब ने एक बार फिर तांडव मचाया है। सीवान में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि छह लोगों की आंखों की रौशनी चली गई है। 14 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। ऐसा कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। ADG जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि सैनिटाइजर बनाने के लिए कोलकाता से स्प्रिट मंगाई गई थी, उसी से शराब बनी थी। 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं डीएम अमित कुमार पांडेय ने बताया कि सीवान के लकरी नबीगंज में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई है। सात लोगों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सीवान के नबीगंज के बाला गांव निवासी जनक बीन उर्फ जनक प्रसाद और नरेश बीन को रात में पेट में दर्द की शिकायत हुई और उनकी आंखों की रोशनी भी चली गई, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें सीवान ले गए। सदर अस्पताल में जहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘मृत लाया’ घोषित कर दिया। जहरीली शराब से मौतों का मामला सामने आने के बाद से जिला प्रशासन ने गांव में कैंप लगाना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार इस जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। गौरतलब है कि 21 दिसंबर, 2022 को दानापुर में एक नाले में छिपाकर रखी गई अवैध शराब की बोतलें भी पुलिस ने बरामद की थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH