Entertainment

‘पठान’ की रिलीज में बचे हैं सिर्फ 2 दिन, शाहरुख ने लोगों से कर दी ये खास अपील

मुंबई। शाहरुख खान हुए दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख ने भी लोगों से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने का आग्रह किया है।

शाहरुख़ ने ट्वीट कर लिखा, जैसा कि पठान भारत के लिए लड़ता है, आप भी पाइरेसी से लड़ने के लिए हमारे फिल्म उद्योग के लिए एक सैनिक बन सकते हैं। पठान को 25 जनवरी से दुनिया भर में केवल सिनेमाघरों में देखें और पायरेसी को ना कहें। शक्ति आपके हाथों में है।

पठान एक भारतीय जासूस की कहानी है।अभिनेता के लिए चार साल से अधिक के अंतराल के बाद यह फिल्म शाहरुख की तीन फिल्मों में से पहली है। इससे पहले उन्हें 2018 में आई फिल्म जीरो में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH