Regional

राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत

जयपुर। राजस्थान में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई। यहां के फतेहपुर सदर थाना इलाके के सालासर रोड रॉयल होटल के पास रात को एक कार और ट्रॉले की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में मारे जाने वाले पांचों दोस्त अजय कुमार, संदीप सिंह, मोहनलाल, अमित सिंह और प्रदीप सिंह बचपन के दोस्त थे. मृतक अजय को काफी समय के बाद करीब 40 दिन पहले लड़का हुआ था. वह अपने दोस्तों के साथ मन्नत पूरी होने पर सालासर धोक लगाने के लिए जा रहा था , लेकिन उसे नहीं पता था कि उनका ये सफर अंतिम सफर होगा।

दरअसल, यह दर्दनाक सड़क हादसा रविवार देर रात सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में हुआ है। एक्सीडेंट की खबर लगते ही मौके पर पहुंची फतेहपुर पुलिस ने बताया कि हरियाणा स्टेट के फतेहाबाद निवासी पांच दोस्त अजय, अमित, संदीप , मोहनलाल और एक अन्य संदीप की मौत हो गई. सभी लोग हरियाणा के फतेहाबाद इलाके के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि हाइवे पर डिवाईडर नहीं था। वाहन अपनी लेन में चल रहे थे. देर रात सूचना मिली कि एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी. मौके पर पहुंचे तो पता चला कि कार चालक ने अपने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की और इस दौरान सामने से आर रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई.

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH