भारतीय क्रिकेट टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भिड़ने वाली है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में लिए टीम इंडिया में हो बदलाव किए गए हैं। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को रेस्ट दिया गया है। उनकी जगह उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को टीम में मौका मिला है।
बता दें कि पहले दो वनडे मैच जीतने के बाद टीम इंडिया इस सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने की कोशिश करेगी।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w/c), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक




