Top NewsUttar Pradesh

अकेले पड़े स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा ने किया बयान से किनारा, हिंदू महासभा ने दी थाने में तहरीर

Swami Prasad Maurya

लखनऊ। रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य से किनारा कर लिया है। इसके साथ ही हिंदू महासभा ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी है और स्वामी प्रसाद पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

समाजवादी पार्टी ने कहा है कि रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की निजी राय है, पार्टी की इस बयान से कोई लेना देना नहीं है, ये पार्टी की राय नहीं है। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि तुलसीदास की रामायण पर सरकार को रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस रामायण में दलितों और पिछड़ों का अपमान किया गया है। मौर्य ने कहा कि अगर सरकार इस ग्रंथ पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती है तो उन श्लोकों, दोहों और चौपाइयों को हटाया जाना चाहिए, जिनसे दलित समाज का अपमान होता है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि तुलसीदास द्वारा रचित रामायण में कई जगहों पर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जिससे दलित समाज की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि जब तुलसीदास ने रामायण लिखी तो उसमें कहा गया कि नारी और शूद्रों को पढ़ने का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। स्त्रियों और शूद्रों को पढ़ने-लिखने का अधिकार अंग्रेजी हुकूमत ने दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे जिन लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं वो न हों।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH