Regional

पश्चिम बंगाल : बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हावड़ा में युवक की पीट-पीटकर हत्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 35 साल के एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

हावड़ा (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक, स्वाति भांगलिया के अनुसार, हत्या के आरोपों के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। भांगलिया ने बताया, दो आरोपी भाई हैं। हमने उनमें से एक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार है।

रविवार की शाम 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी। दोनों आरोपियों ने उसे रोका और उसके साथ छेड़खानी की। सूचना मिलने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे।

पिता ने विरोध किया और आरोपियों को उनके नापाक प्रयासों से रोकने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों आरोपितों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोपी के मौके से भाग जाने के कारण वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाय गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोस्ट कर दिया।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH