InternationalNationalTop News

22 देशों के दिग्‍गज नेताओं को पीछे छोड़ पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

नई दिल्ली। Morning Consult के ताजा सर्वे में के मुताबिक़, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रियता के मामले में 22 देशों के दिग्‍गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। ताजा सर्वे में पीएम मोदी को 78 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग मिली है।

बता दें कि ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ की ये रेटिंग 26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज़ ओब्रेडोर हैं। उनकी अप्रूवल रेटिंग 68 प्रतिशत है। इसके बाद तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बानीज हैं, जिनकी रेटिंग 58% है. वहीं चौथे नंबर पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी हैं. मेलोनी की रेटिंग 52 प्रतिशत है।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा 50 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। हैरानी की बात है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस लिस्ट में छठे नंबर हैं। उनकी रेटिंग 40 प्रतिशत है। उनके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का नाम आता है. उनकी रेटिंग भी 40 प्रतिशत है। वहीँ भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH