EntertainmentRegional

‘हम को मन की शक्ति देना’ गाने वाली दिग्गज गायिका वाणी जयराम का निधन

मुंबई। इसी साल पद्म भूषण से सम्मानित हुईं दिग्गज गायिका वाणी जयराम का निधन हो गया है। 77 वर्षीय गायिका चेन्नई में हैडोस रोड, नुंगमबक्कम में अपने घर में मृत पाई गई हैं। रिपोर्टस के अनुसार, उनके माथे पर चोट के निशान मिले हैं। उनके निधन से संगीत जगत में शोक छा गया है।

वाणी जयराम ‘हम को मन की शक्ति देना मन विजय करे…’ गाकर पूरे देश में फेमस हो गई थीं। इसे स्कूल में प्रार्थना में आज भी गाय जाता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के कई भजन भी गाए थे, जो मीरा की भक्ति पर आधारित थे। इसलिए वाणी जयराम को आधुनिक भारत की मीरा कहा जाता था।

वाणी जयराम जन्म 30 नवंबर 1945 में हुआ था। 1971 में उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा था और 1990 तक वे संगीतकारों की पसंदीदा गायिका रहीं। तीन बार सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर के तौर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। उन्हें तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात और ओडिशा से राज्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH