Uttar Pradesh

फिरोजाबाद में हुए सड़क हादसे में महिला जज की मौत, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

फिरोजाबाद में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया । इस हादसे में मैनपुरी की एडीजी पूनम त्यागी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर इलाके में जज पूनम त्यागी की कार का एक्सीडेंट हुआ है। वह कार एक्सप्रेस-वे से मैनपुरी जा रही थी।

ड्राइवर को नींद आने से हुआ एक्सीडेंट

मिली जानकारी से पता चला है कि, यह एक्सीडेंट किसी अन्य गाड़ी से नहीं हुआ है बल्कि जज पूनम त्यागी के ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस कारण उनकी कार आगे जा रहे ट्रक ने पीछे से घुस गई। कार को ड्राइवर सचिन चला रहा था। उसकी हालत गंभीर है।

मैनपुरी में एडीजे के पद पर कार्यरत थीं पूनम त्यागी

एक्सीडेंट कि जानकारी मिलते ही तुरन्त यूपीडा कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद जज पूनम त्यागी और उनके ड्राइवर सचिन को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पूनम त्यागी को मृत घोषित कर दिया है। 46 वर्षीय पूनम त्यागी मैनपुरी में एडीजे के पद पर कार्यरत एक्सीडेंट हैं और रहने वाली गाजियाबाद की हैं। जैसे ही एक्सीडेंट हुआ तो यूपीडा के एम्बुलेंस से उनको सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH