Top NewsUttar Pradesh

गाजियाबाद कोर्ट परिसर में तेंदुए का आतंक, 2 लोगों को किया घायल, मची अफरा-तफरी

गाजियाबाद। गाजियाबाद कोर्ट परिसर में बुधवार को तेंदुए का आतंक देखने को मिला। यहां तेंदुए ने हमला कर एक वकील और जूता पॉलिश करने वाले व्यक्ति को घायल कर दिया। जूता पालिश करने वाला शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेंदुआ घुसते ही पुरानी बिल्डिंग के सारे कोर्ट रूम खाली हो गए हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल तेंदुआ बिल्डिंग में लोहे की ग्रिल के किनारे बैठा हुआ है। वन विभाग की टीम अभी मौके पर नहीं पहुंची है। पूरी कचहरी में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है।

बता दें कि ये पहला मौक़ा नहीं है जब गाजियाबाद में तेंदुआ नजर आया हो। इसके पहले भी कई बार गाजियाबाद में तेंदुए आतंक का पर्याय बन चुके हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH