कानपुर: उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक के चचेरे भाई की शादी के निमन्त्रण कार्ड पर उसका नाम नहीं लिखा था।
इस बात से युवक इतना नाराज था की उसने बारात घर लौटने पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसे तलासने मे जुटी है।
गाली देने से रोंका तो कर दी फायरिंग
बता दें की दूल्हे की मां गीता देवी ने बताया कि उनके बेटे ऋषभ की शादी थी। बहू को विदा करा बारात घर लौटी थी। इतने में उनके परिवार का एक सदस्य अमर सिंह घर आ गया और बिना बात के गाली-गलौच करने लगा। जब उसने गाली देने से रोका गया तो उसने देसी कट्टे से घर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें घर पर मौजूद तीन लोग घायल हो गए।
मैरिज हॉल में उसने ऐसा ही बवाल किया था
इससे पहले लड़की वालों के घर मैरिज हॉल में उसने ऐसा ही बवाल काटा था। दूल्हे की मां का आरोप है कि शादी के कार्ड में उसका नाम अमर सिंह का नहीं था इसी बातों से नाराज होकर उसने गोली मारी है जबकि हमारा उससे और कोई विवाद नहीं है।
घटना में घायल हुए दूल्हे के दोस्त
इस घटना में घायल हुए दूल्हे दोस्तों ने बताया कि अमर सिंह से उनका कोई विवाद नहीं है, उनका घरेलू विवाद था। शादी के बाद बारात घर लौटी थी और हम सब मिलने गए थे। घर वापस आ ही रहे थे कि उसने फायर कर दिया और हमारे पैरों में गोली लगी। जिसके बाद हम तुरंत अस्पताल आए।
इस मामले पर एडीसीपी अमरनाथ यादव का कहना है कि शादी के कार्ड में अपना नाम ना होने से अमर सिंह नाराज था इसी बात को लेकर तीनों को गोली मार दी पैरों में गोलियां लगी है एफ आई आर लिख कर आरोपी की तलाश की जा रही है।