International

कंगाल पाकिस्तान को चीन ने दी 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद

नई दिल्ली। दिवालिया होने के कगार पर खड़े पाकिस्तान को एक बार फिर दोस्त चीन का साथ मिला है। शुक्रवार को चीन ने उसे अपनी बीमार अर्थव्यवस्था को सही करने के लिए 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद दी। यह मदद ऐसे समय पर आई है जब उसे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में घोषणा की थी कि पाकिस्तान चीन से मदद की उम्मीद कर रहा है। शुक्रवार को इशाक डार ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि चीन ने 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर दे दिए हैं।

डार ने ट्वीट के जरिये बताया, “स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को चाइना डेवलपमेंट बैंक से आज 70 करोड़ डॉलर का फंड मिला है। इस मदद के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने इस “विशेष मित्र” के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आगे लिखा “चीन पाकिस्तान का सहयोगी देश है। हम सभी आईएमएफ समझौते की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन उससे पहले चीन ने मदद करके साबित किया है कि वह पाक का सच्चा दोस्त है। इन बातों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH