Sports

IND vs AUS : शुभमन-पुजारा क्रीज पर टिके, स्कोर 159/1

अहमदाबाद। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल हो रहा है। पहले दो दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन ने शतक लगाए। इन बल्लेबाजों की मदद से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 480 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

टीम इंडिया ने तीसरे दिन की शुरुआत में ही कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया है। हालांकि उसके बाद टीम इंडिया की पारी शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी के चलते संभालती हुई दिख रही है। शुभमन गिल 80 और चेतश्वर पुजारा 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 1 विकेट पर 159 रन है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH