City NewsRegional

छपरा पुलिस ने अपह्रत आरजेडी नेता सुनीय राय को सकुशल किया बरामद

पटना। छपरा पुलिस ने बुधवार को अपह्रत आरजेडी नेता सुनीय राय को डोरीगंज थाना इलाके से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर उन्हें छुड़ा लिया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल दो अपराधियों की भी गिरफ्तारी की है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। सारण पुलिस एसआईटी की टीम ने आरजेडी नेता को सकुशल बरामद किया है।

सारण पुलिस ने बताया, “आरजेडी नेता की किडनैपिंग मामले में मुफ्फसिल थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले में एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच कर छापेमारी की कार्रवाई की। मामले में मंगलवार देर शाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने अपहरण में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो कार को बरामद कर लिया।

इसके साथ ही पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ा था। उसके बाद देर रात तक चली पूछताछ के बाद अपराधी ने कई जानकारियां दीं और पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरजेडी नेता सुनील राय को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।”

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH