Entertainment

अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीता ‘इंडियन आइडल’ 13 का खिताब

मुंबई। अयोध्या के ऋषि सिंह ने इंडियन आइडल 13 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऋषि सिंह ने गुजरात के शिवम शाह, जम्मू के चिराग कोतवाल और बंगाल से बिदीप्ता चक्रवर्ती, देबस्मिता रॉय, सोनाक्षी को हराकर इस खिताब पर कब्जा किया है। ऋषि सिंह के फैंस सिर्फ इंडियन आइडल देखने वाले दर्शक ही नहीं बल्कि स्टार क्रिकेटर विराट कोहली भी हैं। फैंस को ऋषि की आवाज में अरिजीत सिंह जैसी बात नजर आती है।

ऋषि सिंह को ‘इंडियन आइडल 13’ की चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक और एक कार भी मिली। ‘इंडियन आइडल 13’ जीतने वाले ऋषि सिंह अपने माता-पिता को भगवान की तरह पूजते हैं।

दरअसल, ऋषि सिंह ने बताया था कि उनके माता-पिता ने उन्हें गोद लिया है। ऋषि सिंह की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि विराट कोहली सोशल मीडिया पर जिन 255 लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें से एक ऋषि सिंह भी हैं। उत्तर प्रदेश की अयोध्या से आए ऋषि सिंह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग में भी रहते थे, जिसके बाद से कयास लगने लगे थे कि वही इस बार की ट्रॉफी जीतने वाले हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH