Regional

अंपायर ने दी नो बॉल, गुस्साए युवक ने बीच मैदान पर ही चाकुओं से गोदकर मार डाला

कटक। ओडिशा के कटक जिले में अम्पायर के नो बॉल देने से गुस्साए एक युवक ने बीच मैदान पर ही उनकी चाक़ू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के समय वहां सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय लकी राउत के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कटक जिले के महिशिलांदा गांव में टूर्नामेंट चल रहा था। रविवार को ब्रह्मपुर और शंकरपुर गांव के बीच मैच चल रहा था। सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

इस बीच टूर्नामेंट कमिटी की तरफ से नियुक्त अंपायर लकी ने ब्रह्मपुर टीम के खिलाफ कथित तौर पर गलत फैसला दे दिया। अंपायर के इस फैसले से गांव का स्मृति रंजन राउत नाम का युवक नाराज हो गया और बहस करने लगा। धीरे-धीरे विवाद झगड़े में तब्दील हो गया। इसी बीच स्मृति रंजन ने मैदान में चाकू निकाल लिया और अंपायर पर एक के बाद एक हमले शुरू कर दिये. चाकू के हमले से अंपायर बुरी तरह से घायल हो गया।

इसके बाद आनन-फानन में उसे एससीबी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने लकी को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH