Top NewsUttar Pradesh

माफिया अतीक अहमद को साबरमती से दिल्ली की तिहाड़ जेल किया जा सकता है शिफ्ट

प्रयागराज। गुजरात की साबरमती जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे माफिया अतीक अहमद को जल्द ही दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।

गोपनीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर उसके जेल बदलने का फैसला लिया जा सकता है। यूपी की योगी सरकार जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकती है। सरकार सुप्रीम कोर्ट से अतीक अहमद की जेल बदलने की मांग करेगी और उसे साबरमती जेल से दिल्ली के तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने की मांग करेगी।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही अतीक अहमद को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से तीन जून 2019 को अतीक अहमद को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से साबरमती जेल में शिफ्ट किया गया था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद साबरमती जेल में अतीक अहमद की गतिविधियों को लेकर कहा गया था कि अतीक अहमद साबरमती जेल में मोबाइल फोन इस्तेमाल करता था। दरबार लगाता था। उससे मिलने आने वाले लोगों को जेल में छूट दी जाती थी।

रिपोर्ट में कहा गया था कि अतीक अहमद ने साबरमती जेल को होटल और धर्मशाला में तब्दील कर रखा था। इस रिपोर्ट के खुलासे के बाद ही अतीक को नैनी जेल से साबरमती शिफ्ट किया गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH