Top NewsUttar Pradesh

माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा और उसकी 2 बेटियां वॉन्टेड, तलाश में जगह-जगह छापेमारी

प्रयागराज। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकाण्ड में माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और उसकी दो बेटियों को भी पुलिस ने वांछित कर दिया है। पुलिस अतीक की बहन आयशा और उसकी दो भांजियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। सभी पर शूटरों को संरक्षण देने और मदद करने का आरोप है। बता दें कि अतीक अहमद के बहनोई डॉ. अखलाक को शूटरों की मदद के आरोप में पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस का कहना है कि पांच-पांच लाख के इनामी असद, गुड्डू मुस्लिम ने डॉ.अखलाक के नौचंदी मेरठ स्थित घर पर पनाह ली थी। इस दौरान अखलाक ने शूटरों को आर्थिक सहित दूसरी मदद भी की थी। घर में अखलाक की बेटियों ने भी मददगार की भूमिका निभाई थी।

वहीं, अखलाक की बीवी आयशा नूरी ने लखनऊ, प्रयागराज से लेकर बरेली तक मदद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। इसके अलावा शूटरों को कार भी अखलाक के परिवार ने मुहैया करवाई थी। जांच में पुलिस को यह भी पता चला था कि असद को गुड्डू के लिए दिल्ली में फ्लैट आयशा ने ही दिलवाया था।

हत्याकांड में शूटरों के अखलाक के घर ठहरने का सीसीटीवी फुटेज मिलने आधार पर एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। इसके बाद मामले में कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच को आगे बढ़ाया गया तो आयशा नूरी और उसकी बेटियों की भी भूमिका सामने आई। इसी आधार पर आयशा और उसकी दोनों बेटियों का नाम मुकदमे में बढ़ाते हुए उसे वांछित कर दिया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH