National

लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शख्स ने जमकर मचाया उत्पात, क्रू मेंबर से की हाथापाई

नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक शख्स ने जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं शख्स पर क्रू मेंबर के हाथापाई करने का भी आरोप लगा है। शख्स की इस हरकत के बाद विमान की वापस दिल्ली में लैंडिंग कराई गई। जिसके बाद हंगामा कर रहे यात्री को हिरासत में लिया गया है। वहीँ बाद में फ्लाइट लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट रवाना हो गई।

वहीं इस मामले एयर इंडिया की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। एयर इंडिया ने कहा, पैसेंजर द्वारा इस हाथापाई में दो क्रू मेंबर घायल हुए है। इसके साथ ही एयरलांइस ने उत्पात मचने वाले शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई है और उस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यात्री को पुलिस के हवाले भी कर दिया गया है।

बता दें कि आज सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर एयर इंडिया के विमान ने दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन बीच हवा में ही एक यात्री ने काफी हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक जा पहुंची। जिस कारण पायलट को विमान को एयरपोर्ट यूटर्न लेना पड़ा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH