Uttar Pradesh

सीएम योगी ने साइबर क्राइम, सतर्कता अधिष्ठान एवं राज्य विशेष अनुसंधान दल के कार्यों की समीक्षा की

सीएम योगी ने साइबर क्राइम, सतर्कता अधिष्ठान एवं राज्य विशेष अनुसंधान दल के कार्यों की समीक्षा की.

CM योगी ने दिये निर्देश-

साइबर अपराध के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जोन एवं ,जनपद स्तर पर गठित की गयी साइबर सेल का प्रभावी उपयोग किया जाए.

सभी थानों पर साइबर हेल्प डेस्क की मदद से ,साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए.

साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए.

लम्बित जांच/विवेचनाओं को समयबद्ध ढंग से ,गुणवत्ता एवं गोपनीयता के साथ पूरा किया जाए.

प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो
टॉलरेन्स की नीति के तहत लगातार कार्य कर रही.

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न पोर्टल्स-CYTRAIN, CCPWC इत्यादि का उपयोग किया जाए,
कार्मिकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की गति को तेज किया जाए

जांच एजेंसियों के कार्मिकों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से दक्ष किया जाए

साइबर सेफ पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराधों को नियंत्रित किया जा रहा.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH