पटना| बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पुलिस कस्टडी में हुई अटक अहमद और उसके भाई अशरफ की ह्त्या को लेकर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, यूपी में अतीक जी का जनाजा नहीं कानून का जनाजा निकला है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि निजी तौर पर अपराध और अपराधियों से उनकी कोई हमदर्दी नहीं है। अपराध और अपराधियों का खात्मा होना चाहिए। लेकिन, देश में कानून और संविधान है।अपराधियों को सजा देने का अधिकार कोर्ट को है। उन्होंने कहा कि इस देश ने देखा है कि प्रधानमंत्री के हत्यारों का भी ट्रायल हुआ, सुनवाई हुई और फिर सजा सुनाई गई।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में अगर हत्या होती है तो सवाल तो उठेंगे ही। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यूपी में पुलिस अभिरक्षा में सबसे ज्यादा हत्या हुई है।
त




