Uttarakhand

उत्तराखंड के मंत्री चंदन राम दास का निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

देहरादून। उत्तराखंड के मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है।

बुधवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई है और उसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ देर के बाद ही उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

उनके निधन पर सीएम धामी ने शोक जताते हुए कहा, “मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं. उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति:”

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH