BusinessScience & Tech.

बायजूस के फाउंडर बायजू रविंद्रन के घर-दफ्तर पर ईडी की छापेमारी, FEMA के प्रावधानों के तहत कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बायजूस के फाउंडर और सीईओ बायजू रविंद्रन के घर, दफ्तर और अन्य जगहों पर छानबीन कर रहा है. जांच एजेंसी ने कंपनी से जुड़े विभिन्न परिसरों पर शनिवार को छापा मारने की कार्रवाई की है.

ईडी ने रविंद्रन बायजू और उनकी कंपनी ‘थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड’ के खिलाफ एक मामले की जांच कर रही है. ये मामला विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (यानी फेमा कानून) के कुछ प्रावधानों का उल्लंघन करने से जुड़ा है.

ईडी का कहना है कि बायजू रविंद्रन और उनकी कंपनी ने विदेश से फंडिंग जुटाने के दौरान फेमा के कुछ प्रावधानों का कथित उल्लंघन किया है. इसलिए ईडी ने शनिवार को बेंगलुरू में बायजूस जुड़े परिसरों पर छापा मारा है. इसमें एक आवासीय परिसर और दो दफ्तर शामिल हैं.

ईडी ने छापेमारी के दौरान कई सबूत जुटाने की कोशिश की. इस कड़ी में उसने कंपनी और उसके वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई अहम दस्तावेज और डाटा को जब्त किया है. ईडी का कहना है कि उसे कई लोगों से बायजूस के खिलाफ शिकायतें मिली थीं. इतना ही नहीं ईडी ने कई बार बायजू रविंद्रन को समन किया, लेकिन वह कभी भी ईडी के सामने उपस्थित नहीं हुए.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH