Uttar Pradesh

‘द केरला स्टोरी’ पर आया शिवपाल यादव का बयान, बोले- मनोरंजन के नाम पर खतरनाक एजेंडा समाज के हित में नहीं

लखनऊ। फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मनोरंजन के नाम पर खतरनाक एजेंडा दिखाने की कोशिश देश और समाज के हित में नहीं है।

उन्होंने कहा, “नफरत से पैदा हुई कोई भी कला राष्ट्र और समाज के लिए भी हानिकारक होगी।” सपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, “बीजेपी के लिए जीरो हाउस टैक्स और जीरो रोड टैक्स की घोषणा करने का समय आ गया है। कम से कम इससे लोगों को कुछ राहत तो मिलेगी। फिल्मों को टैक्स फ्री करने से आम आदमी से ज्यादा फिल्म निर्माता को फायदा होगा।”

फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करने का यूपी सरकार का फैसला पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा इस पर बैन लगाने के ठीक एक दिन बाद आया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य महासचिव हर्षवर्धन ने अयोध्या में 100 से अधिक महिलाओं के लिए फिल्म की मुफ्त स्क्रीनिंग का आयोजन किया और अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें अपलोड की। उत्तर प्रदेश के अलावा, मध्य प्रदेश में भी फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH