Uttar Pradesh

यूपी के आईपीएस दीपक रतन का हार्ट अटैक से निधन

लखनऊ। आईपीएस अधिकारी दीपक रतन का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इस खबर के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। दीपक रतन वर्तमान में सीआरपीएफ के आईजी थे। इनकी पोस्टिंग नॉर्थ सेक्टर में आईजी एडमिन के रूप में थी।

दीपक रतन 1997 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी थे और अपनी बैचमेट आईएएस अधिकारी कामिनी चौहान से लव मैरिज की थी। इस समय दोनों केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। कामिनी चौहान मेरठ में पहली महिला डीएम रही हैं। दीपक रतन मूल रूप से मप्र के भोपाल के रहने वाले हैं। वह यूपी के कई जिलों में तैनात रहे। दीपक अलीगढ़ रेंज में आईजी के पद पर भी रहे हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में आईजी के पद पर तैनात वर्ष 1997 बैच के यूपी कॉडर के आईपीएस अधिकारी दीपक रतन के निधन से पुलिस महकमा शोक में डूब गया। सोमवार शाम उनको सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी कामिनी रतन चौहान 1997 बैच की ही आईएएस अधिकारी हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH