Top NewsUttar Pradesh

यूपी के फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार आठ लोगों की मौत

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार टैंकर ने ऑटो में टक्‍कर मारी थी। घटना के बाद टैंकर ड्राइवर टैंकर समेत फरार हो गया। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ड्राइवर को खोज रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना जहानाबाद की है। ऑटो में करीब 12 लोग सवार थे और ये सभी घाटमपुर से जहानाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो की टक्‍कर एक तेज रफ्तार टैंकर से हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। कई गंभीर रूप से घायल हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH