National

78% अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने एक बार विश्व मंच पर दुनियाभर के नेताओं को पछाड़ते हुए लोकप्रिय नेताओं की सूची में टॉप पर बने हुए हैं। भारतीय पीएम 78% अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उनसे पीछे हैं।

बता दें कि मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चेक गणराज्य, फ्रांस, जर्मनी, भारत, आयरलैंड, इटली, जापान, मैक्सिको, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड स्पेन, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में सरकारी नेताओं और देश के प्रक्षेपवक्रों की अनुमोदन रेटिंग पर नज़र रख रहा है। जो सभी 22 देशों के नवीनतम डेटा के साथ साप्ताहिक रूप से दुनिया भर में बदलते राजनीतिक गतिशीलता का रियल टाइम इनसाइट के साथ अपडेट करेगा।

आपको बता दें कि मौजूदा ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग्स दुनिया भर से 10 से 16 मई, 2023 के दौरान एकत्र किए गए नवीनत आंकड़ों पर आधारित हैं। यह रेटिंग प्रत्येक देश में वयस्क निवासियों के सात-दिवसीय मूविंग एवरेज पर आधारित होती है। इसमें लिया जाने वाला सैंपल साइज देश की प्रवृत्ति इत्यादि पर निर्भर करता है। विदित हो कि पॉलिटिकल इंटेलिजेंस मॉर्निंग कंसल्ट राजनीतिक चुनावों, निर्वाचित अधिकारियों और मतदान के मुद्दों पर वास्तविक समय के पोलिंग डेटा प्रदान करता है। मॉर्निंग कंसल्ट प्रतिदिन 20,000 से अधिक वैश्विक साक्षात्कार आयोजित करता है। वैश्विक नेता और देश प्रक्षेपवक्र डेटा किसी दिए गए देश में सभी वयस्कों के सात-दिवसीय मूविंग एवरेज पर आधारित है, जिसमें +/- 1-4% के बीच की त्रुटि हो सकती है।

ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक तक बहुत पीछे हैं। जो बाइडन इस रैकिंग में 42 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ जहां 5वें नंबर पर तो वहीं ऋषि सुनक 33 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ 9 वें नंबर पर हैं। पीएम मोदी के बाद स्वीट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट और मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर 62 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मौक्रों भी इस लिस्ट में बहुत पीछे हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH